फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साहब...जाति प्रमाणपत्र लगाया था, फिर कैसे हो गया अपात्र

Thu, 27 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। साहब... हमारा नाम अपात्र के सूची में चस्पा है और कारण आरक्षित श्रेणी में अन्य वर्ग का आवेदन दर्शाया गया है, जबकि हम एससी श्रेणी में आते हैं। जाति प्रमाण पत्र भी लगाया था...फिर कैसे आवेदन अपात्र हो गया।
विज्ञापन


यह दर्द हलधरऊ विकासखंड के नगवा कला द्वितीय ग्राम पंचायत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन करने वाली हिना ने दर्ज कराई। डीपीओ मनोज कुमार मौर्य ने साक्ष्य के साथ लिखित रूप से आपत्ति कार्यालय में जमा कराने को कहा। छपिया के बेलहरी बुजुर्ग से आवेदन करने वाली शिवकुमारी ने कहा कि मैंने आय प्रमाणपत्र लगाया था। फिर भी अपात्रता की सूची में डाल दिया गया। आय प्रमाणपत्र असत्यापित लिखा है, जबकि लोकवाणी पर तो ठीक दिखा रहा है।
दूसरी ओर बेलहरी निवासी सुशीला देवी के आवेदन के आगे आय प्रमाणपत्र छह महीने पुराना लिखा है। इसी प्रकार 72 लोगों ने अपनी आपत्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी के सामने दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें