फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरलता, सहजता और विनम्रता ही उत्तम व्यक्तित्व की पहचान

Sat, 25 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। ग्राम कुंवरपुर अमरहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवाचक पंडित चंद्रकुमार शुक्ल चंदा ने विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, राजा बलि, मोहिनी अवतार, सूर्यवंशी राजाओं के इतिहास तथा भगवान के जन्म प्रसंग को विस्तार से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि सरलता, सहजता और विनम्रता ही श्रेष्ठ जीवन व उत्तम व्यक्तित्व की पहचान होती है। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन प्रातःकाल अपने माता-पिता और गुरुदेव को प्रणाम करते थे, इसलिए हमें भी बड़ों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म के चार प्रमुख सिद्धांत मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव व अतिथि देवो भव का महत्व बताते हुए कहा कि यही जीवन को सही दिशा देते हैं। कथा के दौरान उन्होंने जीवन को सुखी बनाने के लिए पांच नियम अपनाने की सलाह दी। मीठा बोलना, दूसरों का सम्मान करना, प्रसन्न रहना, जो प्राप्त है उसमें संतोष रखना और शांति की साधना करना। उन्होंने कहा कि सच्ची प्रसन्नता उसी को मिलती है, जिसका जीवन निर्मल होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें