फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साईं मंदिर से चांदी के मुकुट व नथुनी चोरी, 24 घंटे में पकड़े गए दोनों आरोपी

Tue, 23 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 दीवानी कचहरी के समीप ​स्थित साईं मंदिर। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। सिविल लाइंस में दीवानी गेट के सामने स्थित साईं मंदिर से चांदी के तीन मुकुट, सोने की नथुनी और एक हजार रुपये के सिक्के चोरी हो गए। हैरानी की बात यह रही कि न तो मंदिर का ताला टूटा और न ही गेट से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मंदिर के पुजारी के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


मंदिर के केयरटेकर अभिषेक जायसवाल ने बताया कि बाराबंकी के मूल निवासी व कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले रामकृपाल मिश्र मंदिर में पुजारी हैं। अभिषेक के मुताबिक रविवार रात पूजापाठ के बाद पुजारी मंदिर के कपाट बंद करके चले गए थे। सोमवार सुबह वह पूजन के लिए पहुंचे और मंदिर का गेट खोला तो माता वैष्णो देवी के चांदी के तीन मुकुट व सोने की नथुनी चोरी हो गई थी। एक हजार रुपये के सिक्के भी चोरी हो गए। तीनों मुकुट का वजन 250 ग्राम व नथुनी एक ग्राम की थी। अभिषेक के मुताबिक चोरी गए मुकुट व नथुनी की कीमत 63 हजार रुपये है। अभिषेक ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मंदिर के गेट पर गले तालों में से एक गायब था। पुजारी और उसके परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पुजारी के बेटे अनुज मिश्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अनुज ने बताया कि मंदिर की चाबी उसके पिता के पास ही रहती थी। उसने लालच में आकर अपने दोस्त व आसरा आवास निवासी संदीप कश्यप के साथ मिलकर मंदिर से मुकुट चुराने की साजिश रची। इसके बाद चाबी लेकर दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा। गेट खोलकर दोनों अंदर घुसे। मुकुट, नथुनी व सिक्के चुराकर गेट बंद करके एक ताला लगा दिया। दूसरा अपने साथ लेकर चले गए, जिसे तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर आसरा आवास के पीछे खंडहर से चोरी के मुकुट, नथुनी व एक हजार रुपये के सिक्के बरामद हुए हैं।
वर्ष 2011 में हुआ था मंदिर का निर्माण
शहर के गोलागंज निवासी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि अपने पिता स्वर्गीय हरी नारायण जायसवाल की स्मृति में 2011 में साईं मंदिर का निर्माण कराया था। 28 अप्रैल 2012 में मंदिर का लोकार्पण किया गया। तभी से मंदिर में नियमित पूजन-अर्चन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें