करनैलगंज तहसील में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अधिवक्ता। - संवाद
करनैलगंज (गोंडा)। बार एसोसिएशन करनैलगंज का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें श्यामधर शुक्ल अध्यक्ष व पवन कुमार शुक्ल महामंत्री चुने गए। दोनों पदों पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में थे।
चुनाव की सरगर्मियां एक माह से चल रही थीं। कुल 136 मतों में से 131 मत पड़े। जिसमें श्यामधर शुक्ल को 57 मत मिले। सुशील कुमार सिंह को 35, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 24, सूर्यकांत तिवारी को नौ और आत्मा राम शुक्ल छह मत मिले। इसी तरह महामंत्री पद में पवन शुक्ल 61 मत, बाबादीन मिश्र 22, स्वामीनाथ कनौजिया को 21, रामबाबू पांडेय 15 और कृष्णकुमार पांडेय को 12 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर श्यामधर शुक्ल तथा महामंत्री पद पर पवन कुमार शुक्ल को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के सुभाष तिवारी, शिवचंदर सिंह, प्रभाशंकर सिंह, प्रताप बली सिंह, देव नारायण चौबे व अनिल श्रीवास्तव ने योगदान किया। (संवाद)