फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल देंगे खिलाड़ी

Mon, 03 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मंडल की ओर से विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल की तिथि घोषित की गई है। खिलाड़ी www.khelsathi.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि बालक वर्ग की जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का ट्रायल 20 फरवरी को होगा। बालिका वर्ग के जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का ट्रायल 22 फरवरी को होगा। बालक वर्ग कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाॅल का ट्रायल 24 फरवरी को होगा। बालिका वर्ग का कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाॅल का ट्रायल 25 फरवरी को होगा। इसके बाद खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में शामिल हो सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें