फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ईरान की जेल से पति को आजाद कराने को दौड़ रहीं श्वेता

Thu, 25 Jul 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श्वेता
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के खेसहरा थाना के बनौली गांव निवासी कृष्ण मोहन ईरान की बुशहर जेल में पांच साल से है कैद पत्नी ने गोंडा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री से वतन वापसी कराने की लगाई गुहार
विज्ञापन

टीना नामक जहाज पर मुख्य अधिकारी के रूप में थी तैनाती, तेल की तस्करी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। ईरान देश की जेल में पांच सालों से सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी कृष्ण मोहन त्रिपाठी (33) कैद है। उसकी रिहाई और वतन वापसी के लिए उसकी पत्नी श्वेता त्रिपाठी दौड़ रही हैं। बीते दिनाें मनकापुर कोट पहुंचकर श्वेता ने गोंडा के सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से पूरी आपबीती बताई। पति को कैद से मुक्त कराने और देश में लाने की मांग की। विदेश राज्यमंत्री ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
मनकापुर में पीड़िता ने प्रार्थनापत्र सौंपा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि उसके पति कृष्ण मोहन त्रिपाठी दुबई की एक कंपनी मार्सिले कोस्ट मरीन सर्विसेज में टीना नामक जहाज पर मुख्य अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। कंपनी के बुलावे पर कृष्ण मोहन 5 फरवरी 2019 को 7:50 मिनट पर नई दिल्ली से दुबई के लिए प्रस्थान किए थे। आठ माह बाद अचानक छह सितंबर 2019 को कृष्ण मोहन की पत्नी श्वेता त्रिपाठी के व्हाट्सएप पर दुबई से मैसेज आया कि कृष्ण मोहन त्रिपाठी को ईरान में ईंधन परिवहन करने वाले एक जहाज पर सवार होने पर हिरासत में लिया गया है। लेकिन ह्वाट्सएप नंबर पर दुबई से आए मैसेज में जहाज के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया था। न तो जहाज का नाम दिया गया था।
विज्ञापन

श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि जिस नंबर से दुबई से मैसेज आया है, उस नंबर का उपयोग करने वाले व्यक्ति के पास मेरे पति की स्थिति और घटित घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी। कृष्णमोहन की पत्नी श्वेता त्रिपाठी के अनुसार वर्तमान में कृष्णमोहन ईरान की बुशहर जेल में कैद हैं। उन पर तंजानिया के झंडे वाले जहाज को हिरासत में लेने के बाद तेल तस्करी का आरोप लगाया गया है।

विभागीय अधिकारियों को दिया गया निर्देश
पीड़िता की समस्या सुनी है, निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। पूरे मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। -कीर्तिवर्धन सिंह, विदेश राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें