फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम ने बढ़ाया जिले का मान

Thu, 24 Dec 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निवासी एवं केकेसी के छात्र शुभम मिश्र को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें इस पुरस्कार से 12 जनवरी 2016 को स्वामी विवेकानंद जयंती पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय युवा उत्सव में सम्मनित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर मुरावनपुरवा निवासी शुभम मिश्र ने स्वच्छ गोमती अभियान, पौधरोपण, रक्तदान व मतदाता जागरूकता जैसे राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यों में महती भूमिका निभाई थी, जिसको लेकर खेल मंत्रालय ने शुभम मिश्र को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया है। बुधवार को लखनऊ के डीएम राजशेखर ने भी अपने आवास पर प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बार प्रदेश से दो युवाओं को युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शुभम मिश्र इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर होने वाली आरडी परेड के लिए भी चुने गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े शुभम समेत 12 छात्र-छात्राओं को इस वर्ष प्रदेश से आरडी परेड के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए शुभम मिश्र केकेसी में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शुभम मिश्र का परिवार आशियाना सेक्टर एम में रहता है।

शुभम के पिता गयाप्रसाद मिश्र बलिया जेल में प्रधान बंदी रक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शुभम के पिता गयाप्रसाद मिश्र को 2007 में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें