फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेहंदी के साथ श्री श्याम उत्सव का आगाज

Tue, 03 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श्रीश्याम मंदिर में हाथ में मेहंदी रचाकर दिखातीं महिलाएं। स्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
गोंडा। शहर के ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का पहला दिन मंगलवार को उत्साहपूर्ण कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। सुबह 11 बजे श्री राणीसती दादी जी के नाम की मेहंदी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला व पुरुष भक्तों ने अपने हाथों में दादी जी के नाम की मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, झंझरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र व नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह मंदिर पहुंचे और बाबा खाटू श्याम व दादी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल ने दादी के भजनों पर नृत्य किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका, अनिल मित्तल, दीपक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, गोविंद जालूका, अरिहंत जैन, पुनीत बंसल, नितेश मित्तल, उत्कर्ष सिंघल, विमलेश सिंघल, आशीष भावसिंहका आदि मौजूद रहे।

बुधवार को सप्तरंगी निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्री रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला से तथा दूसरी यात्रा चौक बाजार के राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर बड़गांव पुलिस चौकी पहुंचेगी। दोनों यात्राएं श्री श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित करेंगी। इसके साथ ही बुधवार व बृहस्पतिवार को कई प्रदेशों के भजन गायक बाबा खाटू श्याम व दादी जी के भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें