सीतापुर। गर्मी में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनें चला रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 04030 व 04029 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्ताह में दो दिन सीतापुर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी।
उन्होंने बतायाकि ट्रेन संख्या 04030 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह नौ बजे चलेगी। शाहजहांपुर होते हुए शाम 4:35 पर सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन मुजफ्फपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04029 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन शाम सात बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी।