फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

Sat, 16 Apr 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जय श्रीराम के उदघोष के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। राम नवमी के उपलक्ष्य में देर शाम निकाली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम नगर के झारखंडी मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना व झांकी में शामिल अन्य देवी-देवताओं की आरती के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा झारखंडी मंदिर से निकलकर नगर के वीर विनय चौराहा, पुरानी चौक व मेजर चौराहा होते हुए सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के अलावा लक्ष्मणजी, सीता मैया एवं रामभक्त हनुमान की झांकी भी शामिल थी। शोभायात्रा में विहिप जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्र, अजय सिंह, अजय कृष्ण पांडेय, अंगद सरन, परमजीत, संजय, कैलाश नाथ, हरीश आदि श्रद्धालु शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें