फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से श्रावण माह शुरू

Fri, 31 Jul 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार श्रावण माह शुरू हो रहा है। श्रावण माह में यहां के शिवालयों में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या श्रावण माह के सोमवार के दिन बढ़ जाती है।
विज्ञापन


शनिवार से शुरू हो रहे श्रावण माह के मद्देनजर जिले के मुख्य शिवालय पृथ्वीनाथ मंदिर, दुखहरणनाथ, बाबा बालेश्वरनाथ, बरखंडीनाथ सहित शिवमंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है।

भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो पूरे माह तक चलता रहेगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य शिवमंदिरों पर पुलिस व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की शाम से ही शिवालयों को सजा लिया गया है तथा शिव मंदिरों में आरती पूजा का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें