प्रदर्शनी देखने गए एक सराफा व्यवसायी के साढ़े तीन लाख रुपये , 50 हजार रुपये का सोना व बाइक चोरी हो गई। उक्त रुपये बाइक की डिक्की में रखे थे।
शहर में रानी बाजार के रहने वाले विजय सोनी की सराफा की दुकान है। विजय के मुताबिक बुधवार रात वह दुकान बंद करने के बाद स्टेशन रोड पर प्रदर्शनी देखने गए थे। प्रदर्शनी परिसर के बाहर बाइक खड़ी करने के बाद अंदर चले गए। इस दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई।
पंद्रह मिनट बाद वह बाहर निकले तो बाइक नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया। विजय के मुताबिक बाइक की डिक्की में साढ़े तीन लाख रुपये, 50 हजार रुपये का सोना, दुकान व तिजोरी की चाबियां रखी थीं।
विजय सोनी ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ गुरुवार देर रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।