फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनकापुर आईटीआई में शुरू हुआ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का शॉर्ट टर्म कोर्स

Wed, 19 Nov 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मनकापुर में मंगलवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स असेंबली ऑपरेटर के शॉर्ट टर्म कोर्स की औपचारिक शुरुआत की गई। रोजगारपरक इस कोर्स में युवाओं को 600 घंटे की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षार्थियों को ई-व्हीकल सेक्टर में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

टाटा टेक्नोलॉजी की मदद से जिले में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया गया है। मौजूदा उद्योगों और बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 11 लॉन्ग टर्म और 22 शॉर्ट टर्म कोर्स संचालित किए जाएंगे। मनकापुर आईटीआई में अभी तक एडीआईटी माहिर के तीन लॉन्ग टर्म कोर्स शुरू किए जा चुके हैं। प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किया गया। पहले चरण में 25 सीटों पर दाखिला किया गया है। जल्द ही सीटों की संख्या बढ़ाने की भी योजना है।
उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री और मनकापुर कोट प्रबंधक हरीश पांडेय ने संस्थान की आधुनिक कार्यशाला, प्रैक्टिकल लैब और कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षकों और छात्रों को इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में उभरते रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी दी और प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। ऐसे में तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ेगी। यह कोर्स युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्योग से जुड़ने के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा। इस दौरान सुनील कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, मो. कलीम सिद्दकी और आमिर खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें