फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिलावटी शराब मिलने पर दुकान सील, एफआईआर दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। विदेशी शराब की दुकान पर मिलावटी शराब की बिक्री मिली है। आबकारी निरीक्षक करनैलगंज रामधनी वर्मा ने दुकान को सील करने के साथ शराब व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को बालपुर बाजार में स्थित विदेशी अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया था। उन्होंने तीन अंग्रेजी ब्रांड की शराब का नमूना लिया। बताया कि जब दुकान पर पहुंचे तो मोहित कुमार निवासी ग्राम पिपरी रावत थाना कटरा बाजार शराब की बिक्री करते हुए पाए गए। शराब विक्रेता सेल्समैन ने खुद बताया कि मिलावट करके शराब की बिक्री की जाती है। इसका वीडियो भी बनाया गया। बरामद विदेशी शराब की जांच अल्कोहल मीटर से की गई तो मिलावट का पता चला। इसके बाद जब स्टॉक का सत्यापन करने के लिए दुकान पर पुनः पहुंचे तो दुकान के भीतरी भाग में ताला लगा था और बाहर से शटर खुला हुआ था। विक्रेता मौके से फरार हो गया था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद देसी शराब के व्यापारी व अन्य लोगों की मौजूदगी में दुकान में ताला लगाकर सील कर दिया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालपुर चौकी प्रभारी को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें