फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर 3.80 लाख की लूट

विज्ञापन
गोंडा के डुमरियाडीह इलाहाबाद बैंक शाखा में सीसीटीवी फुटेज चेक कराते एसपी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या मार्ग के नगवा मोड़ के अंदर बनघुसरा गांव के मजरे नाऊपुरवा के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मार दी और 3 लाख 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक इलाहाबाद बैंक की शाखा डुमरियाडीह से रुपये निकालकर नगवा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था। संचालक ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। मौके पर पहुुंचे शाखा प्रबंधक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगवा गांव के रहने वाले सुमित तिवारी ने बताया कि वह नगवा गांव में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। सुमित के मुताबिक मंगलवार को वह बाइक से इलाहाबाद बैंक की शाखा डुमरियाडीह से रुपये निकालने गया था। बैंक से उसने 3 लाख 80 हजार रुपये निकाले और एक बैग में रखने के बाद दोपहर तकरीबन दो बजे ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर नगवा मोड़ से अंदर बनघुसरा गांव के मजरे नाऊपुरवा के पास पहुंचा था तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही उनमें से एक बदमाश ने उसे गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लूटकर नगवा गांव के रास्ते पर भाग निकले। लुटेरों के फरार होने के बाद सुमित ने शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
लूट की सूचना पर डीआईजी डॉ. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक आरके नैयर, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एएसपी ने बैंक में पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। सीओ जितेंद्र कुुमार दूबे ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस ने खंगाला बैंक का सीसीटीवी फुटेज
इलाहाबाद की शाखा डुमरियाडीह के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुमित तिवारी को गोली मारकर हुई चार लाख की लूट के बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। एएसपी के नेतृत्व वाली टीम ने पहुंचते ही बैंक के गेट को अंदर से बंद करा लिया और दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। लूट की घटना का समय दोपहर दो बजे का बताया गया है। इससे पहले बैंक में कितने ग्राहक आए। उनकी गतिविधियों की पुलिस ने पड़ताल की। कुछ संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें