फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजकीय स्कूलों को झटका, 153 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Mon, 16 Nov 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जिले में 153 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इन्हीं केंद्रों पर होंगी। अंतिम सूची में जीआईसी और जीजीआईसी को छोड़कर अन्य राजकीय विद्यालयों को जगह नहीं मिली है। परीक्षा केंद्र बनने की उम्मीद लगाए बैठे कई विद्यालयों को भी निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शुरुआत में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के लिए 125 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इनमें पांच राजकीय, 39 सहायता प्राप्त और 81 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। अनंतिम सूची जारी होने के बाद केंद्र निर्धारण को लेकर 81 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।

इनमें सबसे अधिक आपत्तियां नए परीक्षा केंद्र बनाने और पुराने विद्यालयों को सूची में शामिल करने को लेकर थीं। जनपदीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण कर प्रस्ताव परिषद को भेजा था। इसके बाद परिषद ने अंतिम सूची जारी कर दी। अंतिम सूची में दो राजकीय, 40 सहायता प्राप्त और 111 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सहायता प्राप्त विद्यालयों में जनता इंटर कॉलेज कौड़िया को भी जगह मिली है।
विज्ञापन


सिसई टिकरिया, मछलीगांव और सोनौली मोहम्मदपुर स्थित राजकीय हाईस्कूलों को सूची से बाहर कर दिया गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 95,993 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 96,180 हो गई है। यानी पिछले साल के मुकाबले 187 परीक्षार्थी अधिक हैं। इनमें हाईस्कूल के 52,647 और इंटरमीडिएट के 43,533 परीक्षार्थी शामिल हैं। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 50,375 और इंटरमीडिएट में 45,618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


एक नजर में परीक्षा के आंकड़े
कुल परीक्षा केंद्र : 153
राजकीय विद्यालय : 2
सहायता प्राप्त विद्यालय : 40
वित्तविहीन विद्यालय : 111
कुल परीक्षार्थी : 96,180
हाईस्कूल परीक्षार्थी : 52,647
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी : 43,533
वर्ष 2026 में परीक्षा केंद्र : 151
वर्ष 2026 में परीक्षार्थी : 95,993
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें