फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1000 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आज

Mon, 16 Nov 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में 25 से अधिक कंपनियां 1000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि विधायक प्रतीक भूषण सिंह ऑफर लेटर देंगे।
विज्ञापन



मेले में 18 से 40 वर्ष तक के हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण और प्रतिभाग पूरी तरह निशुल्क है। इसके अलावा सरकारी बैंक, उद्योग, खादी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टाल लगेंगे, जहां युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण और सब्सिडी की योजनाओं की जानकारी मिलेगी।


सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम ने युवाओं से मेले में शामिल होने की अपील की है। अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें