फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गला घोंटकर हुई थी शिवम की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

Tue, 19 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​शिवम शुक्ल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कटरा बाजार/माधोपुर (गोंडा)। पहाड़ापुर गांव निवासी शिवम शुक्ल (25) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि के बाद पिता लल्लू शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले में गहनता से छानबीन के दावे कर रही है।
विज्ञापन

बीते रविवार को शिवम का शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विवाहिता की मौत में दहेज हत्या की केस, पति गिरफ्तार
परसपुर (गोंडा)। करनैलगंज के वीरपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बीते रविवार को परसपुर के अंदूपुर निवासी दामाद नंदकुमार व उसके परिजनों ने बेटी लक्ष्मी की पिटाई कर दी। इसके बाद बेटी की मौत हो गई। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए लक्ष्मी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि विनोद की तहरीर पर पति नंदकुमार, श्याम, जुगरा, नंदकुमार की बहन व भौजाई सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या व डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पति नंदकुमार को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें