लखनऊ में मुख्यमंत्री से बात करते विधायक प्रभात वर्मा व प्रेमनरायन पांडेय। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय व गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री से कई बिंदुओं पर चर्चा की। विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने चंदीपुर, मुकुंदपुर में पावर हाउस का निर्माण कराने, शीशव-चंदीपुर और बौरिहा-चंदीपुर मार्ग के चौड़ीकरण समेत दो दर्जन ग्रामीण सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया। विधायक प्रभात वर्मा ने गौरा पांडेय से गिन्नीनगर मार्ग, घारीघाट से गिन्नीनगर मार्ग, अमवा-वीरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व कुआनो नदी के भानुकोनी घाट और कूकनगर ग्रंट में आवागमन के लिए पुल निर्माण की मांग की। स्वीकृत सड़कों व कार्यों को पंचायत चुनाव से पहले पूरा कराने की बात कही। (संवाद)