फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन का विरोध करने वालों के साथ खड़े हैं शंकराचार्य : अवधेश द्विवेदी

Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम/गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि शंकराचार्य आज ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने सनातन और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए। जयप्रभाग्राम स्थित दीनदयाल संस्थान के निकट आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अवधेश द्विवेदी ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह कमजोर हो चुका है और उसमें भाजपा का मुकाबला करने की क्षमता नहीं बची है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान अवधेश द्विवेदी ने जयप्रभाग्राम परिसर में पौधरोपण किया और लोगों से ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन


इसके बाद गोंडा शहर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक विनय कुमार द्विवेदी (मेहनौन), अजय सिंह (करनैलगंज), प्रेमनारायण पांडेय (तरबगंज), प्रभात वर्मा (गौरा), बावन सिंह (कटरा), रमापति शास्त्री (मनकापुर), एमएलसी मंजू सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें