फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 517 इंटर कॉलेजों में गठित होगा ‘शक्ति मंच’

Thu, 26 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शासन के निर्देश पर नए सत्र से जिले के सभी 517 इंटर कॉलेजों में शक्ति मंच का गठन किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक इंटर कॉलेज में शक्ति मंच का गठन कर उसकी नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, नाटक, गीत व कहानी जैसी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और जागरूकता के विषयों को सामने लाया जाएगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शक्ति मंच के जरिए विद्यालयों को अपने आसपास की उन बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रही हैं। साथ ही उनके स्कूल न आने के कारणों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें