गोंडा। भरत मिलाप चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 12 बजते ही एक साथ घंटा-घड़ियाल गूंज उठे। शंखनाद के बीच जय श्रीराम का उद्घोष होने लगा। भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी... की स्तुति के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में मनाया गया। मंदिरों व घरों में विधिवत पूजन व स्तुति की गई। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने जिले में 2,833 स्थानों पर रामोत्सव मनाने की जानकारी दी है।
शहर के शास्त्री नगर, मोहल्ला इमामबाड़ा, नौशहरा, सिविल लाइंस, आवास विकास, भरत मिलाप चौराहा, पीपल चौराहा में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए। बड़गांव चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विहिप नेता राकेश वर्मा गुड्डू ने बताया कि आगामी वर्षों में राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम को दुर्गा पूजा की भांति गांव-गांव व मोहल्लों में विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश सोनी, भरत गिरि, बबलू वर्मा, आशीष मोदनलाल, रजत सोनी, कमल बाबा, राजकुमार शुक्ल, महेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी, बीनू सिंह, आनंद वर्मा, अमित गुप्ता, पंकज सोनी आदि मौजूद रहे।
रानी बाजार स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। राम जानकी महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में भक्तों ने भगवान को छप्पन भोग लगाया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बृजेंद्र सिंघल, अनिल मित्तल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मोदी, अनिल अग्रवाल, रमन महेश्वरी, सचिन सिंघल, अनामिका बंसल, पूनम मित्तल, सरोज गर्ग, प्रेमलता सिंघल व अन्य मौजूद रहे।
बड़गांव पुलिस चौकी से बहराइच रोड पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। प्याऊ भी लगाया गया। कार्यक्रम में पृथ्वीनाथ मंदिर के महंत जगदंबा प्रसाद, विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय ने प्रतिभाग किया। संचालन आनंद वर्मा ने किया।
छपिया मंदिर में रामनवमी को लेकर घनश्याम महाराज को लगाया गया छप्पनभोग व चौक बाजार में रामजी की आ