फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंम्बई से आए सात यात्री कोरोना पाजिटिव मिले

विज्ञापन
गोंडा के रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्री की कोरोना जांच करती हेल्थ टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना के नए मामले सामने आने से एक बार फिर लोगों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। मुंबई से आए सात यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ सात लोगों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सातों कोरोना पाजिटिव को जिला अस्पताल के कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
ट्रेन शुरू होने के साथ ही कोरोना के नए पाजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को हुई जांच में सात नए मामले सामने आए हैं। जिसमें छह पुरुषों के साथ ही एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
विज्ञापन

इनको कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाहर से आने वालों से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। यही नही रेलवे स्टेशन पर जांच भी सक्रिय कर दी गई है।
इससे बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है। नए केस सामने आने से लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है और जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें