फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात को मनकापुर व 10 को तरबगंज में होगा मतदान

Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण का मतदान अब 07 दिसम्बर व चौथे चरण का मतदान अब 10 दिसम्बर 2015 को होगा। जिले में चुनाव के दौरान हाल में हुई हिंसक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के चुनाव कार्यक्रमों की तिथियों में फेरबदल कर दिया है। आयोग ने चुनाव कार्यक्रमों की संशोधित अधिसूचना जारी कर जिला निर्वाचन अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीसरे व चौथे चरण में होने वाले मतदान के क्रम में मनकापुर तहसील के तीन ब्लाक मनकापुर, छपिया व बभनजोत में सात दिसंबर को तथा चौथे चरण में तरबगंज तहसील के तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज व वजीरगंज में 10 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 12 के स्थान पर 13 दिसंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल की ओर से जिला मजिस्ट्रेेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा को जारी किये गए पंचायत चुनाव की संशोधित अधिसूचना में कहा है कि पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में हिंसक घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं के कारण गोंडा जिला अति संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में तृतीय व चौथे चरण के मतदान तिथियों में परिवर्तन किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिले में तृतीय चरण का मतदान 05 दिसंबर के स्थान पर अब 07 दिसंबर 2015 को व चतुर्थ चरण का मतदान 09 दिसंबर के स्थान पर अब 10 दिसंबर 2015 को होगा।

इस बाबत जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अब आयोग के निर्देश पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तृतीय चरण का मतदान अब 07 दिसंबर व चौथे चरण का मतदान 10 दिसंबर 2015 को होगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें