जबकि शुक्रवार को इसके दूसरे फीडर का शुभारंभ किया जाएगा। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता विनोद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बड़गांव इलाके के लोगों को अब से इसी बिजलीघर से बिजली मिलेगी। जिससे उन्हें लाइन फॉल्ट की दिक्कतों समेत ओवरलोडिंग से छुटकारा मिल जाएगा।
शहर में बड़गांव इलाके की 50 हजार आबादी को बिजली की ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने साल भर पहले बड़गांव बिजलीघर के निर्माण का काम शुरू कराया था।
जिसका इलाके के लोगों को कम दूरी में बने बिजलीघर से बिजली की उपलब्धता सुनश्चित कराना था। गुरुवार को इस बिजलीघर से निकलने वाले दो में से एक फीडर को 40 एम्पियर लोड देकर पावर कारपोरेशन ने चालू कर दिया।
जिससे बड़गांव पुलिस चौकी से नवीन गल्ला मंडी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिजली दी गई। अवर अभियंता विनोद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को बिजलीघर से निकलने वाले दूसरे फीडर को चालू किया जाएगा।