गोंडा। पुलिस ने धानेपुर के बग्गीरोड पर चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार रात एक लग्जरी गाड़ी से सात लाख रूपए बरामद किए है। जब्त रुपयों को कोषागार में जमा कराया जाएगा।
थानाध्यक्ष धानेपुर संजय सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह बग्गी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक लग्जरी गाड़ी को रोका गया।
उसकी तलाशी के दौरान एक बैग से सात लाख रूपए बरामद हुए। थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़े गए रुपये धानेपुर थाना क्षेत्र के हतवा डोंगरी गांव के रहने वाले नियामतुल्ला के हैं।
पूछताछ में नियामतुल्ला ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर का काम करते है, ये उसी के रूपए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद रुपयों को कोषागार में जमा कराया जाएगा। स्रोत साबित करने पर उसे रिलीज कर दिया जाएगा। (संवाद)