विश्नोहरपुर। रिंग रोड के निर्माण की आड़ में अवैध मिट्टी और बालू खनन करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर शाम खनन निरीक्षक डॉ. अभय रंजन तथा थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोकुला गांव में छापा मारकर अवैध खनन में लगी एक पोकलैंड मशीन और सात डंपर को पकड़ लिया।
खनन निरीक्षक ने बताया कि टीम को क्षेत्र में लंबे समय से रिंग रोड परियोजना के बहाने अवैध खनन होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए गोकुला गांव में सक्रिय मशीनरी और वाहनों को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से पकड़ी गई जेसीबी और सातों डंपर को सीज कर दिया गया है।