फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसपी से मिले पूर्व कमांडो के परिजन

Wed, 19 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सेना के पूर्व कमांडो आनंद कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में परिजनों ने मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल से मुलाकात की। पत्नी मंजू देवी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के कोयली जंगल बाबापुरवा निवासी मंजू देवी ने बताया कि 16 नवंबर को गांव में एक पंचायत से लौटते समय उनके पति पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। आनंद कुमार का लखनऊ में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक है। पीड़िता ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस केवल एक आरोपी अंकुश सिंह को गिरफ्तार कर सकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उन्हें तथा परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सीतापती, रूबी, कुसुमा यादव, कांती, लाल बहादुर, संजय यादव, रवि यादव, गौरव, ईशू, अमित, भगतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें