गोंडा। कोरोना संक्रमण काल में बिना सूचना दिए ड्यूटी से नदारद चल रहे जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. अविनाश पांडेय की सेवा समाप्त कर दी गई है। वह 17 अप्रैल से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे।
मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कंडेय शाही ने शासन को पत्र लिखकर कार्यवाही का अनुरोध किया था। इस संबंध में डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि कोरोना काल में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक के फोन पर संपर्क करने पर डॉ. अविनाश पांडेय ने बताया कि वह कोविड पॉजिटिव हैं परंतु आरटी पीसीआर टेस्ट कराने के लिए निर्देशित करने पर भी उन्होंने जांच नहीं करवाया।
कोविड-19 महामारी में पदीय दायित्वों का निर्वहन न कर शासकीय कार्य के प्रति शिथिलता बरता तथा,उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करते हुए बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे। मामले का संज्ञान लेते हुए संविदा पर कार्यरत डॉ अविनाश पांडेय की सेवा समाप्त कर दिया गया।