फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर हुई गोष्ठी

Sun, 14 Feb 2016 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के तत्वावधान में रविवार को संपूर्णानंद टाउन हाल में संतराम बीए की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं मिर्जापुर के आरटीओ चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि संतराम बीए समतामूलक समाज के पक्षधर थे। उनका मानना था कि भारत तभी समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र बन सकता है जब हर जगह जाति-पात, छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरोध होगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रो. राम अवध, प्रो. गणेश प्रसाद, प्रो. केसी सनेही, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. जीएल प्रजापति, एके नंद, डीके प्रजापति, हरीभाई पटेल आदि ने संतराम बीए के जीवन को प्रेरणा स्रोत बताया।

कहा कि आज के दौर में उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज का कल्याण किया जा सकता है। कार्यक्रम में महासंघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रजापति, मीडिया प्रभारी पप्पू प्रजापति, राम मिलन प्रजापति, रिंकू गौतम, शिवकुमार, रामचंद्र, केसरनाथ समेत कई लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें