फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता का चयन ट्रायल आज से

Wed, 31 Dec 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। समन्वय प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए बृहस्पतिवार से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चयन ट्रायल होगा। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि एक जनवरी को सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला व दो जनवरी को मंडल स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन

बालिकाओं का जिला स्तरीय ट्रायल तीन जनवरी व पांच जनवरी को मंडलीय ट्रायल कराया जाएगा। सीनियर पुरुष जिला स्तर पर छह जनवरी, मंडल स्तरीय सात जनवरी, सीनियर महिला के लिए आठ जनवरी को जिला स्तर और नौ जनवरी को मंडल स्तरीय ट्रायल कराया जाएगा। ये खिलाड़ी अयोध्या में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें