फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. अंबेडकर विशेष रोजगार योजना में 58 का चयन

Wed, 25 Mar 2026 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डॉ. आंबेडकर विशेष रोजगार योजना के तहत जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में 58 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए समिति ने चयनित अभ्यर्थियों को ऋण व अनुदान जारी करने की संस्तुति भी की। अधिकारियों के मुताबिक अब संबंधित बैंक जल्द ही चयनित लाभार्थियों को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराएंगे। चयनित लाभार्थियों में 40 सामान्य वर्ग और 18 अनुसूचित वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। योजना के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण पर 25 प्रतिशत तथा अनुसूचित वर्ग के लाभार्थियों को 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इससे लाभार्थियों को अपना स्वरोजगार शुरू करने और विस्तार करने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के माध्यम से जिले में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक विनोद तिवारी, आईटीआई प्रधानाचार्य राम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें