गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुर्वेद, होम्योपैथ व यूनानी चिकित्सकों की चयन प्रक्रिया करीब चार माह बाद पूरी हो सकी। शुक्रवार को सीएमओ की ओर से जारी सूची में 28 चिकित्सकों को चयनित किया गया। जबकि 26 चिकित्सक प्रतीक्षा सूची में है। शुक्रवार से ही चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने व फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जुटने लगे। शनिवार से नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
आयुष चिकित्सक भर्ती के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक साक्षात्कार चला। शुक्रवार को जारी परिणाम में संध्या शर्मा, धर्मपाल, निरंजन गोस्वामी, आजमी हासिम, आनंद प्रसाद, स्मृत कुमार, उद्देश्य कुमार, अंजली रत्न, प्रेम प्रकाश, सुनीता श्रीवास्तव, वंदना पांडेय, शानू सिंह, शिल्पी पांडेय, श्रृष्ठि मिश्रा, विंधवासिनी मिश्रा, जया गुप्ता, स्वाती वर्मा, रशीदा परवीन, पारुल जायसवाल, रितुजा आनंद राव, ज्योति पासवान, अमिता त्रिपाठी, मोहम्मद तारीक, सुनील कुमार वर्मा, चंदन कुमार यादव, मृदुल वर्मा, विजय वर्मा व राकेश कुमार का चयन हुआ है। शेष 26 लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है।