फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शीला हत्याकांड में बिहार के युवक की तलाश

Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव में बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में शीला का शव मिलने की घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हो गई है। पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर को हत्या की धारा में तरमीम कर जांच तेज कर दी है। मामले में बिहार के एक युवक की भूमिका सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शीला के शरीर पर चार जगह चोट के निशान पाए गए हैं। गले पर किसी नुकीली वस्तु से वार करके हत्या की पुष्टि हुई है। दोनों कंधों पर चोट और हाथों पर खरोंच के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि शीला ने हमलावर का डटकर मुकाबला किया था। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से पहले उसके हाथ बांधे गए थे, जिसके बाद गले पर हमला कर हत्या की गई।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं को इसमें शामिल किया गया है। बिहार के एक युवक का कनेक्शन सामने आया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें