फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वारंटी की गिरफ्तारी करने गई पुलिस से हाथापाई

Sun, 30 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। इस्माइलपुर में शनिवार को एक वारंटी की गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई और वाहन की चाबी छीनने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी अजय सिंह के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस टीम अजय को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय का आदेश लेकर घर पहुंची। उस समय अजय के भाई अनिल सिंह, पुत्र हरिओम, पुत्री रागिनी के साथ ही सुधीर, अजीत सिंह समेत कई महिलाएं भी मौजूद थीं। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस की जिप्सी की चाबी निकाल ली और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। स्थिति नियंत्रित कर पुलिस ने अजय सिंह को थाने ले जाकर न्यायालय के आदेश का तामीला कराया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें