फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में भिड़े कानूनगो व चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगुरा बाजार (गोंडा)। शराब पीकर अभद्रता करने पर कानूनगो व एक निजी चिकित्सक के बीच भारतीय स्टेट बैक चौराहे पर जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तरबगंज तहसील में तैनात एक कानूनगो शराब पीने के बाद स्थानीय बाजार के भारतीय स्टेट बैंक के पास गाली दे रहा था। स्टेट बैंक के निकट एक निजी चिकित्सक अपने क्लीनिक पर बैठे हुए थे।
उन्होंने कानूनगो को गाली देने पर मना किया, तो मामला आगे बढ़ गया। देखते-देखते दोनों के बीच हाथपाई शुरू हो गयी। यह सब मामला करीब एक घंटे चलता रहा लेकिन मात्र सौ मीटर की दूरी पर चौकी पर तैनात कोई पुलिस कर्मी मौके तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रूदल प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय उनकी ड्यूटी वजीरगंज में प्रधानी के चुनाव में लगायी गयी है। आने पर मामले की जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें