गोंडा के बहराइच रोड़ पर वेल्डिंग मशीन से कार में आग लग जाने के कारण धू-धू कर जल रही गाड़ी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के बहराइच रोड पर रविवार को एक स्कार्पियों गाड़ी में वेल्डिंग करते समय आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर आग का गोला बन गई। आस-पास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह से आग बुझाई। मगर तक तब पूरी गाड़ी जल गई।
शहर के बहराइच रोड स्थित कुष्ठ सेेवा केंद मार्केट के समीप ऑटो मार्केट में रविवार की दोपहर एक वेल्डगिं की दुकान पर एक स्कार्पियों गाड़ी में वेल्डर स्टैंड समेत अन्य जोड़ाई कर रहा था। इसी बीच स्कार्पियों में अचानक आग लग गई। चंद ही मिनटों में स्कार्पियो गाड़ी आग का गोला बन गई। लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया। मगर तब तक पूरी गाड़ी जल गई। चौकी प्रभारी मिश्रौलिया नीरज सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।