गोंडा। पंतनगर मोहल्ले में निर्वाचन कार्यालय के पास रविवार को एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर स्थित पुराने निर्वाचन कार्यालय के समीप झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा पाया गया है। रविवारको बकरी चराने गई एक युवती ने झाड़ी में बच्ची का शव पड़ा देखा तो लोगों को सूचना दी। कोतवाल नगर आलोक राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।