फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैकेनिक से स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूटी

Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। मैकेनिक से स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी, मोबाइल, आठ हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


ज्ञानपुर निवासी मैकेनिक प्रमोद कुमार यादव मंगलवार रात पोर्टरगंज से घर जा रहे थे। बेलवानोहर के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल, 10 हजार रुपये और स्कूटी लूट ली थी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बुधवार को राजपाल यादव निवासी चांदपुर और दो किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में अंश पांडेय उर्फ भास्कर निवासी आवास विकास कॉलोनी का नाम सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार लूट की रकम में से दो हजार रुपये खर्च हो गए थे। बाकी आठ हजार रुपये आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए गए। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें