फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण में कमी पाए जाने पर फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। केंद्र सरकार की टीम ने पूरे दतई गांव में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों के साथ ही ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता में कमी मिलने व स्कूलों के शौचालयों की जर्जर हालत पर प्रधान व पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार की नसीहत दी है।
विज्ञापन

दरअसल जिले के सभी ब्लाकों के एक-एक ग्राम पंचायतों की रैंडम चेकिंग भारत सरकार की टीम कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को भारत सरकार की टीम के इकलौते प्रतिनिधि ने इटियाथोक ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूरे दत्तई गांव में कराये गये कार्यों का निरीक्षण कर भविष्य में गुणवत्ता में सुधार लाने की नसीहत दी है।
टीम के सदस्य ने प्राथमिक विद्यालय पूरे दत्तई व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, एएनएम सेन्टर, आंगनबाड़ी केंद्र पूरे दत्तई, प्राथमिक विद्यालय बखरवा का निरीक्षण किया। यहां पर प्राथमिक विद्यालय पूरे दत्तई में बने शौचालय की स्थिति ठीक नहीं होने पर टीम के सदस्य भड़क गए और प्रधान व पंचायत सचिव को फटकार लगायी। इसके बाद बखरवा में स्थित होम्योपैथिक अस्पताल, आरसीसी रोड, प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। सरकार के प्रतिनिधि ने कराये जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखने के लिए कहा। इस बात की पुष्टि यहां के एडीओ पंचायत शैलेंद्र कुमार मौर्य ने की है। इस दौरान पंचायत सचिव महेश सैनी, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू शुक्ल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें