फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: विदाई समारोह में संस्कारयुक्त शिक्षा को किया प्रेरित

Sun, 12 Feb 2023 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वा​र्षिकत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति।
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर नगर के स्वामी लीलाशाह कान्वेंट पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्रों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीके शुक्ला ने विद्यार्थियों को सदैव कर्तव्य पथ पर चलते रहने की सीख दी। निरंतरता, एकाग्रता व संस्कारयुक्त् शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। जिससे छात्र-छात्राएं आगे चलकर जीवन में विद्यालय के साथ ही अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें। विदाई समारोह में छात्र व छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ मिश्रा, डॉ. एसएन पांडेय, मनोज तिवारी, हरिओम द्विवेदी, गौरव पांडेय, एसके शुक्ला, केबी सिंह, बृजेश शुक्ला, इंदु सिंह, ममता पाठक, अनामिका सिंह, निर्मला सिंह, आदर्श सिंह, अंश सिंह, साकेत सिंह, शिवांश सिंह, अभय दुबे, निशांत मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वीकार करो मैया हम सब का अभिनंदन...
परसुपर (गोंडा)। कस्बा स्थित जगन्नाथ प्रसाद राममनोहर तिवारी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शुभी सिंह ने सरस्वती वंदना स्वीकार करो मैया हम सब का अभिनंदन, आंचल सिंह, चांदनी सिंह ने स्वागत गीत अच्छे हैं भाग्य हमारे आप का स्वागत है... प्रस्तुत किया। आंशी सिंह के विदाई गीत सच बात पूछती हूं बताओ न बाबू जी... पर खूब तालियां बजी। विधायक करनैलगंज अजय सिंह, टीके सिंह व अरुण कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन राधेश्वर तिवारी ने किया।
प्रबंधक राममनोहर तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विज्ञान प्रयोगशाला, शिक्षण कक्ष व भवन का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर वासुदेव सिंह, सूरज सिंह, डॉ. परमेश्वर सिंह, अरुण शुक्ला, रामयज्ञ मिश्रा, गणेश प्रसाद तिवारी, अरविंद पांडेय, शिव कुमार तिवारी, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजेश सैनी, रमेश चंद पांडेय, केबी सिंह, हाफिज जर्रार, पिंकू सिंह, अजय सिंह पप्पू व सीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फनी गर्ल्स डांस की शानदार प्रस्तुति
कटरा बाजार (गोंडा)। क्षेत्र के स्वर्गीय अवधराम इंटर कॉलेज भगहरिया पूरे मितई दुबहा बाजार में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह रहे। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, चंदा चमके, फनी गर्ल्स डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांसद ने मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंजू सिंह, अर्जुन प्रसाद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, रविंद्रप्रताप सिंह, तिरपन सिंह, महाजन गुप्ता, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह, रणविजय सिंह, शालिनी गुप्ता, आनंद मौजूद रहे।संवाद

वार्षिकत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें