फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम व वीरांश ने किया जिला टॉप

Fri, 06 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
खुशी जतातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड 10वीं तथा आईएससी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। जिले के दो स्कूलों में अध्ययनरत 10वीं तथा 12वीं कक्षा के करीब 96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में सत्यम जायसवाल तथा 10वीं की परीक्षा में वीरांश सिंह ने जिले में टॉप होने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन


ह दोनों जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज बलरामपुर के छात्र हैं। वहीं, स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में 10वीं कक्षा की परीक्षा में छात्र सचिन अग्रहरि ने स्कूल टॉप किया है। रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज बलरामपुर के कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 60 छात्र सम्मिलित हुए थे। इनमें से 58 छात्र पास हुए हैं। कक्षा 12 की परीक्षा में छात्र सत्यम जायसवाल ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च होने का गौरव पाया है।
विज्ञापन


इसी कॉलेज के कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 115 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें से 113 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं का परीक्षा में वीरांश सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।

परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्राओं ने भविष्य में आईएएस व आईआईटी इंजीनियर बन कर देश व समाज की सेवा करने का संकल्प दोहराया। स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 56 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से 53 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्र सचिन अग्रहरि ने 78 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। जीसस एंड मैरी स्कूल के प्रबंधक क्लाइव बटरफील्ड व प्रधानाचार्य के बटरफील्ड तथा स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस ने परीक्षार्थियों की सफलता पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें