फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियां सक्रिय

Wed, 08 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर से 1.35 मीटर नीचे 104.72 मीटर दर्ज किया गया। गिरिजा, शारदा व सरयू बैराज से वर्तमान में 68,863 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन डिस्चार्ज कम होने से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने व नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें