फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नेपाल से आ रहे पानी से बढ़ा सरयू का जलस्तर

Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। नेपाल की पहाड़ियों व नालों से आने वाले पानी से जिले में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिले में अच्छी बारिश न होने के बावजूद जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में जुलाई के अंत तक नदी के तट के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका है।
विज्ञापन


एक जुलाई को सरयू का जलस्तर 102.41 मीटर था। यह दो जुलाई को 102.85, तीन जुलाई को 103.52, शनिवार को 103.69 और रविवार को बढ़कर 104.14 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 106.07 मीटर है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। इसके बाद भी जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो नदी जल्द ही खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है।

शुरुआती चरण में नदी का पानी मैदानी इलाकों में फैलता है। दबाव बढ़ने पर जब पानी तटबंध से टकराता है, तब कटान और बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि जलस्तर मध्यम गति से बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्र सूखा है, इसलिए पहले निचले इलाकों में पानी फैलेगा। इसके बाद ही पानी तटबंध तक पहुंचेगा। बाढ़ से बचाव के काम तेजी से कराए जा रहे हैं। विभाग लगातार नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें