फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नकहा जंगल-ऐशबाग व दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त

Sun, 05 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-कचहरी रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने यातायात ब्लॉक लिया है। छह से 11 जुलाई के बीच नकहा जंगल-ऐशबाग व दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों से सफर करने के लिए ट्रेन की स्थिति की जानकारी कर लेने की अपील की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान गोंडा-मनकापुर-बाराबंकी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें अपने नियमित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर मनकापुर-अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी
रेलवे प्रशासन ने 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (6, 7 और 8 जुलाई), 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल (9 जुलाई), 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल (9 एवं 10 जुलाई), 05576 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल (9 जुलाई), 01082 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल (9 जुलाई), 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (9 जुलाई), 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस (9 जुलाई), 12203 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (9 जुलाई), 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (9 जुलाई) तथा 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (7 से 10 जुलाई) का मार्ग परिवर्तित किया है। ये सभी ट्रेनें मनकापुर-अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-बाराबंकी मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
55061 नकहा जंगल-ऐशबाग पैसेंजर 6 से 10 जुलाई तक।
55062 ऐशबाग-नकहा जंगल पैसेंजर 7 से 11 जुलाई तक।
05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 2 एवं 9 जुलाई।
05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 3 एवं 10 जुलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें