फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर कटी, 500 बीघा फसल तबाह

Mon, 16 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
नहर कटने से डूबी फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरयू नहर कटने से किसानों की लगभग 500 बीघा फसल तबाह हो गई। अहमदनगर के पास रविवार देर रात नहर कटने से सरसों, चना व मटर की फसलें  चौपट हो गई। गौरवा कानूनगो, भारीकवन, खटिकनपुरवा, विद्यानगर, दुल्हापुर, शांतीनगर चौराहा, रामनगर बनकट  गांवों करीब 300 किसानों की फसलें जलमग्न हुई हैं। किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की है। दरअसल बिना सफाई नहर में पानी छोड़े जाने के कारण नहर कटी है। वहीं अवर अभियंता सरयू नहर खंड तीन का कहना है कि नहर में पानी ज्यादा आ जाने से ऐसा हुआ है।      
विज्ञापन

अहमदनगर गांव के पास से होकर बहने वाली सरयू नहर खंड तीन की एक नहर में रविवार की शाम पानी छोड़ा गया। लेकिन नहर की  सफाई अहमदनगर गांव से आगे न हो पाने के कारण नहर का पानी गांव के नजदीक ही नहर में इकट्ठा होने लगा और रात में ही नहर कट गई।

नतीजा हुआ कि नहर का पानी अहमदनगर गांव से होते हुए गौरवा कानूनगो, भारीकवन, खटिकनपुरवा, विद्यानगर, दुल्हापुर, शांतीनगर चौराहा, रामनगर बनकट गांव तक पहुंच गया। जिसकी चपेट में आने से क्षेत्र के जब्बार, लियाकत, उमर, शिवबहादुर, रफीउल्ला, बडक़ऊ सिंह, ओंकारनाथ, सर्वदेव शुक्ल, लल्लन, बडक़ऊ सिंह, वासुदेव वर्मा, चतुर्धन, छेदी, बलराम, जोखू, लतीफ, शिवबहादुर दुबे सहित करीब 300 किसानों की 500 बीघा फसल पानी भरने से जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


किसान जबह सुबह उठकर अपने खेत पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चारो और तालाब जैसे हालात थे। किसानों का कहना है कि उन्होंने खेत में गेंहू, सरसों, चना व मटर की फसलें बो रखी थी। जो पानी भरने से पूरी तरह खराब हो गई है। यही नहीं नहर कटने से शांतीनगर चौराहे पर दुकान किए तमाम लोगों की दुकानों में पानी भर गया।

नाराज किसानों ने अहमदनगर  गांव के प्रधान पवन जायसवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य बब्बू सिंह विसेन ने किसानों के मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उधर इस बारे में सरयू नहर खंड तीन के अवर अभियंता केसी विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें सुबह ही इसकी सूचना मिल गई थी। रात में नहर में पानी कुछ ज्यादा आ गया। इससे नहर कटी है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें