फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की फुटबॉल टीम में सैफ का चयन

Tue, 23 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
खिलाड़ी सैफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद सैफ ने प्रदेश की टीम में स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। बलुहा मोहल्ला निवासी अब्दुल कादिर का पुत्र मोहम्मद सैफ (15) शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ने के साथ ही फुटबॉल का खिलाड़ी है।
विज्ञापन


सैफ को स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तहत दिल्ली में 24 अगस्त से छह सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ये प्रतियोगिता खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

एसएसपीएफ के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र ने बताया कि ये प्रतियोगिता अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की टीम के चयन के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत की टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। मोहम्मद सैफ की इस कामयाबी पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें