फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील मौत प्रकरण में साहू राठौर महासभा व अधिवक्ता संगठन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सुनील मौत प्रकरण में साहू राठौर महासभा व अधिवक्ता संगठन आमने सामने आ गए हैं। साहू समाज जहां जिला पंचायत कार्यालय के सामने टिन शेड में चार दिनों से लगातार धरना दे रहा है, वहीं अधिवक्ताओं ने इस धरने का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

समाजवादी साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष संजय साहू के मुताबिक इटियाथोक परसिया बहोरीपुर निवासी सुनील की हत्या को आत्म हत्या दर्शाकर मामले को दबाया जा रहा है जिसके लिए साहू समाज कई दिनों से आंदोलनरत है। शनिवार को जिलाध्यक्ष महफूज खां ने धरने को समर्थन देते हुए संघर्ष का आह्वान किया। धरने को सपा नेता राजेश दीक्षित, कांग्रेस नेता अब्दुल रहमान ने सबोधित कर आरपार के लड़ाई की चेतावनी दी।
उधर बार एसोसिएशन के महामंत्री राम बुझारथ द्विवेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन व फौजदार बार एसोसिएशन सोमवर को इस धरने के विरोध में प्रदर्शन करेगा। उन्होेंने बताया कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी व फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय की अगुवाई में सोमवार को अधिवक्ता विरोध जताएंगे। यह धरना प्रशासन पर बेवजह दबाव बनाकर एक अधिवक्ता को फंसाने के लिए चलाया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें