फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मंडलायुक्त

Mon, 06 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को बाढ़ को लेकर किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। सोनौली मोहम्मदपुर में सरयू नदी के बाएं तट पर भिखारीपुर–सकरौर रिंग तटबंध के स्पर संख्या 10 व 11 के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों से अधूरे कार्य शीघ्र पूरे कराने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

दौरान नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, सहायक अभियंता वर्तिका गौड़, राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी, बीडीओ रवि प्रकाश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें