फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साप्ताहिक ट्रेन में टीटीई की पिटाई

Mon, 06 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुणे से गोरखपुर जा रही साप्ताहिक ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई की तीन यात्रियों से कहासुनी हो गई। इस पर तीनों यात्रियों ने मिलकर टीटीई की पिटाई कर दी। टीटीई ने जीआरपी थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोरखपुर पश्चिम में तैनात टीटीई जयहिंद यादव निवासी बिलंदपुर इंद्रानगर रामगढ़ताल (गोरखपुर) ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी ड्यूटी पुणे से गोरखपुर जा रही साप्ताहिक ट्रेन में थी। रविवार को वह कोच संख्या एस-1 में टिकट जांच कर रहे थे। सीट संख्या 32 पर बैठे यात्रियों की जांच के दौरान एक का टिकट आरक्षित मिला, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोगों के पास केवल सामान्य श्रेणी के टिकट थे।
टीटीई के अनुसार, उन्होंने दोनों यात्रियों से नियमानुसार द्वितीय श्रेणी का टिकट बनवाने को कहा। इस पर तीनों यात्री आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। इससे उनकी शर्ट फट गई। आरोपियों ने टिकट जांच के लिए इस्तेमाल होने वाला सरकारी टैब जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर जीआरपी ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार यादव ने बताया कि टीटीई की तहरीर पर गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी उदयभान, मोनू चौहान और शुभम गौड़ के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में भी चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें